शाहजहांपुर, मार्च 31 -- शाहजहांपुर। संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्साहपूर्ण वातावरण में घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामचंद्र सिंहल समेत प्रबंध समिति के पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया गया। उप-प्रधानाचार्य बसंत कुमार त्रिवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि परीक्षा प्रमुख पंकज शुक्ला ने परीक्षाफल प्रस्तुत किया। इस दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय स्तर पर कक्षा नौ की गार्गी रस्तोगी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। साधक शर्मा दूसरे और कन्हैया मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं व खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। अंत में अध्यक्ष रमेश चंद्र सक्सेना ने...