नई दिल्ली, अगस्त 22 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस मधुबाला पर बायोपिक बनाए जाने की खबर लंबे समय से चली आ रही है। हाल में बताया गया था कि डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की इस बायोपिक को दुनिया के सामने लाएंगे। फिल्म में सारा अर्जुन लीड मधुबाला के किरदार में नजर आएंगी। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो संजय लीला भंसाली इस सितंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। इस समय डायरेक्टर फिल्म लव एंड वॉर के आखिरी पार्ट की शूटिंग कर रहे हैं।मधुबाला के बायोपिक की शूटिंग मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक संजय लीला भंसाली इस समय रणबीर कपूर, विकी कौशल और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसी रिपोर्ट है कि इस फिल्म की शूटिग अगले महीने सितंबर तक खत्म हो जाएगी। इसके बाद डायरेक्टर मधुबाला के जीवन पर बन रही फिल्म पर फोकस करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग सितं...