नई दिल्ली, अगस्त 17 -- भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में जारी पहले टेस्ट मैच के दौरान एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। यहां तक इस मैच में कमेंट्री कर रहे पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पाए। उन्होंने ऑन एयर कहा, "वाह, उसे यह कैच लेने का कोई हक नहीं था।" बता दें, भारत ने इस टेस्ट मैच की पहली पारी में 462 रन बोर्ड पर लगाए, जिसके जवाब में तीसरे दिन लंच ब्रेक तक श्रीलंकाई टीम 99 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी है। यह भी पढ़ें- 26 की उम्र में 167 रन की पारी, पडिक्कल ने रचा इतिहास; पुजारा-सचिन टॉप-5 में शुभमन गिल ने यह कैच श्रीलंकाई पारी के 17वें ओवर के दौरान पकड़ा। कुलदीप यादव की पहली गेंद पर कामिंदू मेंडिस कवर्स की दिशा में टैप कर एक रन लेना चाहते थे। एक्सट्रा कवर की दिशा में तैनात ...