उरई, अगस्त 16 -- उरई। संवाददाता उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ का संजय भारती को जालौन जिले का जिलाध्यक्ष बनाया गया। प्रांतीय महामंत्री अश्वनी कुमार ने यह जिम्मेदारी दी। रविवार को उरई पहुंचने पर सफाई कर्मचारियों ने अंबेडकर चौराहे पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका फूल-माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष संजय भारती ने ने कहा कि वह पूरी ईमानदारी और मेहनत से संगठन व कर्मचारियों के लिए काम करेंगे। कर्मचारी नेता बृजेश वाल्मीकि ने कहा कि हम सभी कर्मचारियों को पूर्ण विश्वास है कि नए अध्यक्ष पूरी ईमानदारी और लगन से संगठन और कर्मचारियों के लिए काम करेंगे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...