मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के पारू प्रखंड इकाई की बैठक मंगलवार को मध्य विद्यालय पारू (बालक) के प्रांगण में हुई। सरमेंद्र कुमार पवन की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघ की मजबूती पर जोर दिया गया। इस मौके पर संघ का विस्तार भी किया गया। प्रखंड इकाई का चुनाव पर्यवेक्षक अखिलेश कुमार सिंह की देखरेख हुआ। सर्वसम्मति से संजय सहनी संघ का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष नागेश्वर राम, वरीय उपाध्यक्ष निजाम अंसारी, संयोजक अरुण कुमार तथा सह संयोजक चंदन कुमार को चुनाव गया। वहीं कोषाध्यक्ष की मो. इफ्तखार, सचिव की अशोक कुमार रजक और संयुक्त सचिव की कृष्णा सिंह, प्रवक्ता की रामानंद कुमार तथा सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी उपेंद्र कुमार पंडित को दी गई। संगठन प्रभारी रवि रौशन को चुना गया है। वहीं मौके पर कन्...