गिरडीह, दिसम्बर 16 -- गिरिडीह। देवरी निवासी संजय चन्द्रवंशी को ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर संजय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राजन, प्रदेश अध्यक्ष भीम रवानी, प्रदेश संयोजक अजीत कु. पप्पू आदि लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संगठन पूरे देश में कार्य कर रहा है। संगठन की मजबूती के लिए हम सभी लोग को एक सूत्र में बंधकर कार्य करेंगे। इस जिले में भी गांव-गांव तक संगठन को फैलाया जाएगा। कहा कि समाज को एकजुट होने की जरूरत है। तभी हम लोगों को राजनीतिक हिस्सेदारी मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.