संजय बने एआईआरएमएस के परिमंडलीय सचिव
वाराणसी, जुलाई 19 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। अखिल भारतीय रेल डाक सेवा (एआईआरएमएस) और मेल मोटर सेवा कर्मचारी संघ (एमएमएस एम्पलाइज यूनियन) का द्विवर्षीय परिमंडलीय अधिवेशन रविवार को शिवपुर के एक लॉन में हुआ। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से संजय कुमार धर दुबे को परिमंडलीय सचिव और तेज प्रताप सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह और राकेश कुमार को सहायक परिमंडलीय सचिव चुना गया। सरोज कुमार मौर्य को अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। राजेन्द्र सिंह को संगठन सचिव और शशिकांत पाल कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत हुए।अधिवेशन में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली, कर्मचारियों के सेवा हितों, कार्य परिस्थितियों, रिक्त पदों को भरने, पदोन्नति, कर्मचारी कल्याण तथा विभागीय समस्याओं के समाधान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। सदस्यों ने संगठन को अधिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.