कोडरमा, फरवरी 10 -- कोडरमा। कन्स्ट्रक्शन वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीडब्ल्यूएफआई) का 11वां राष्ट्रीय सम्मेलन 6 से 8 फरवरी तक राजस्थान के सीकर में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के अंतिम दिन रविवार को 94 सदस्यीय वर्किंग कमिटी का चुनाव किया गया। सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए संजय पासवान ने निर्माण मजदूरों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वर्किंग कमिटी में चुने जाने पर सीटू के जिला सचिव रमेश प्रजापति, निर्माण कामगार यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश, आंगनबाड़ी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी, जिलाध्यक्ष शोभा प्रसाद, जिला सचिव वर्षा रानी, माइका वर्कर्स यूनियन के महेंद्र तुरी, बीएसएसआर यूनियन के अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, सचिव दिलीप कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारियों ने संजय पासवान को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.