हिन्दुस्तान ब्यूरो, नवम्बर 22 -- बिहार की नई नीतीश सरकार में गन्ना उद्योग मंत्री बने संजय कुमार पासवान ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। मीडिया से बातचीत में उन्होने कहा कि बंद पड़ी चीनी मिलों को खुलवाने का गंभीरता से प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार गन्ना किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में विभाग की सभी प्रक्रियाओं को तेज, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाया जाएगा। मंत्री ने बताया कि बंद चीनी मिलों के पुनः संचालन के लिए विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि किसानों और गन्ना उद्योग दोनों को लाभ मिल सके। उन्होंने गन्ना किसानों को ससमय ईंख मूल्य भुगतान और मिल संचालन से जुड़ी सभी गतिविधियों में सरलता, गति और जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश पदाधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.