कानपुर, अगस्त 22 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश सीमेंट डीलर्स एसोसिएशन का मर्चेंट चेंबर हॉल में प्रांतीय अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को हुआ। संजय सिंह भदौरिया प्रदेश अध्यक्ष, जितेंद्र गुप्ता महामंत्री, आनंद गुप्ता कोषाध्यक्ष सहित प्रदेश के 28 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। वहीं, संगठन के संस्थापक पूर्व अध्यक्ष निखिलेश दुबे, नवीन दरौलिया, रमेश कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया। पहलगाम आतंकी हमले में शहीद सीमेंट व्यापारी शुभम द्विवेदी की पत्नी एशन्या द्विवेदी को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा प्रकाश पाल, पूर्व विधायक रघुनन्दन सिंह भदौरिया, भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा ने शुभारंभ किया। अधिवेशन में संगठन की भावी कार्ययोजना को लेकर कई महत्...