लखनऊ, अप्रैल 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताविकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि हम हों या संजय निषाद कोई अपने दम पर नहीं बल्कि निषाद समाज के समर्थन से नेता बने हैं। शनिवार को लखनऊ आए सहनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि निषाद समाज के आरक्षण की लड़ाई लड़ने के कारण भाजपा ने बिहार में हमारे विधायकों को खरीद लिया। उन्होंने कहा कि संजय निषाद भाजपा के साथ चले गए क्योंकि उनके लिए परिवार जरूरी है।‎उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा संजय निषाद की राजनीतिक हत्या करने की तैयारी में है। 2027 में जो चुनाव होने वाला है उसमें वे ट्रैक से बाहर चले गए हैं। ‎मुकेश सहनी ने कहा कि वीआईपी यूपी में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने संजय निषाद को बड़ा भाई बताते हुए नसीहत दी कि वे समाज के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ें। कहा क...