हिन्दुस्तान संवाददाता, जनवरी 29 -- उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के काफिले पर बुधवार को जेसीबी से पुष्प वर्षा के दौरान ट्रक ने जेसीबी में टक्कर मार दी। हादसे में निषाद पार्टी के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और तीन घाायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का काफिला बुधवार को तमकुहीराज पहुंचा तो फोरलेन पर अस्थाई क्रॉसिंग के पास जेसीबी पर चढ़कर कार्यकर्ता पुष्पवर्षा करने लगे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रक ने जेसीबी में टक्कर मार दी। जेसीबी पलटने से उस पर खड़े सेवरही क्षेत्र के परसा उर्फ सिरिसिया निवासी शंभू निषाद (50), तमकुही कस्बा के अखिलेश, सिकंदर एवं गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। मंत्री एवं उनके सहयोगियों ने गंभीर रूप से घायल शंभू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.