गोरखपुर, अगस्त 22 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 के लिए राजनीतिक रैलियां और जन-संपर्क अभियान शुरू हो चुके हैं। इस दौरान सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक और कोई अनहोनी न हो। कई वीआईपी नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, सूबे के 52 प्रमुख नेताओं को 10 लाख रुपये कीमत की विशेष बुलेटप्रूफ जैकेट मुहैया कराई गई हैं। इस सूची में सरकार में मंत्री डॉ संजय निषाद, गोरखपुर से सांसद फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ला एवं कैम्पियरगंज से विधायक फतेह बहादुर सिंह भी शामिल हैं। इन नेताओं को जल्द बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- अखिलेश, मायावती और अपर्णा समेत 52 नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट, यूपी चुनाव से पहले सुरक्षा बढ़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...