नई दिल्ली।, नवम्बर 12 -- 1970 के दशक की बात है। एक दिन एक हस्तरेखा दखने वाला ज्योतिष गांधी परिवार के दिल्ली स्थित घर पर पहुंचा। उसने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि एक दिन राजीव गांधी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने यहां तक कहा कि संजय गांधी को इसमें असफल रहेंगे। सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में इस घटना का जिक्र किया है। आपको बता दें कि 1977 में सत्ता गंवाने के बाद विलिंगडन क्रेसेंट के बंग्ला नंबर 12 में गांधी परिवार रहता था। जिस समय ज्योतिष ने यह भविष्यवाणी की थी उस समय राजीव गांधी एक कमर्शियल पायलट हुआ करते थे और राजनीति में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं थी। वहीं संजय गांधी को उनकी मां के राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता था।जबरदस्ती घर में घुस गया था ज्योतिष सोनिया गांधी अपनी आत्मकथा में लिखती हैं, "विलिंगडन क्रेसेंट के बंग्ला नंबर ...