नई दिल्ली, अगस्त 9 -- 90 के दशक की शुरुआत में एक्टर संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के बीच कथित रोमांस काफी चर्चा में रहा था। दोनों के रिलेशनशिप को लेकर उस वक्त कई खूब सामने आई थीं। कहा जाता है कि साल 1991 में आई फिल्म 'साजन' की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे और उनके बीच प्यार हो गया। फिल्म में संजय और माधुरी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। 'साजन' को लॉरेंस डिसूजा ने डायरेक्ट किया था। हाल ही में लॉरेंस डिसूजा ने एक इंटरव्यू में संजय और माधुरी के बीच कथित रोमांस के बारे में बात की।वे इतने व्यस्त थे कि उन्हें पता ही नहीं चला 'साजन' के डायरेक्टर लॉरेंस डिसूजा हाल ही में विक्की लालवानी के शो का हिस्सा बनें। इस दौरान उन्होंने संजय और माधुरी के बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वे इतने व्यस्त थे कि उन्हें पता ही नहीं चला ...