सहारनपुर, अगस्त 21 -- सहारनपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को नई जिम्मेदारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने गुरुवार को एडवोकेट संजय ढींगरा को प्रदेश महासचिव (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया। पवन वर्मा ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव प्रदेश की सभी 403 सीटों पर लड़ेगी। उन्होंने बताया कि पश्चिमी यूपी में संगठन को मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने के उद्देश्य से संजय ढींगरा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में पार्टी का संगठन और मजबूत होगा। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव राघवदास अग्रवाल, प्रधान महासचिव राजीव गोयल, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड विशाल ठाकुर, प्रदेश संगठन सचिव प्रदीप अरोड़ा और प्रदेश महासचिव मोतीलाल सिंह मौजूद रहे।...