पटना, मार्च 17 -- जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा में जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। इसकी जानकारी उन्होंने खुद एक्स पोस्ट पर दी। उन्होंने लिखा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र सौंपने का अवसर मिला। इस दौरान पार्टी नेता संजय गांधी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त की। संजय झा ने आगे लिखा कि नीतीश कुमार का सार्वजनिक जीवन नागरिकों की सेवा और बिहार के विकास को समर्पित रहा है। राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक उनके विचार और काम में हमेशा एक नयापन देखने को मिला है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति से बिहार के विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही राज्य सरकार को भी वे अपना मार्गदर्शन देते रहेंगे। यह भी पढ़ें- बिहार में पुलिस एनकाउंटर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.