जहानाबाद, अप्रैल 26 -- अरवल, निज संवाददाता। जनता दल यू के प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल ने राज्यसभा सांसद संजय झा को जनता यू का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि संजय झा के कुशल नेतृत्व में जदयू को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं को नया संबल प्राप्त होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में संजय झा ने बिहार में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त किया और विभिन्न वर्गों के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत की है। उन्होंने कहा की संजय झा ने बुनियादी ढांचे, सड़क पुल पुलिया निर्माण, क्षेत्रीय संपर्कता और मिथिला क्षेत्र के अलावा पूरे बिहार के समग्र विकास को गति दी है। शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में भी उनका योगदान सराहनीय रहा जिससे आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.