मेरठ, अप्रैल 2 -- सरूरपुर स्थित संजय गांधी पीजी कॉलेज में आयोजित रोवर/रेंजर प्रवेश एवं प्रवीण कैम्प का समापन समारोह गुरुवार को संपन्न हुआ। कैम्प के दौरान छात्र-छात्राओं को स्काउट-गाइड से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षिका पूनम चौधरी ने प्रतिभागियों को ध्वजारोहण, प्रार्थना, झंडा गीत, प्रतिज्ञा एंव शिविर के नियमों की जानकारी दी। प्रियांशी, श्रुति बंसल, इकरा, शारिक खान सहित अन्य रोवर/रेंजर्स द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्राचार्य प्रो. रमेन्द्र कुमार गुप्ता एवं निर्णायक समिति द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में किरण बेदी टोली ने प्रथम स्थान, मिताली मधुलिता टोली ने द्वितीय स्थान व मिताली राज टोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टोलियों को प्राचार्य एवं डीओसी पूनम चौधरी द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार ...