जमशेदपुर, मार्च 13 -- अनुवाद कम्युनिकेशन के संपादक तथा राजनीतिक विश्लेषक सह लेखक संजय कुमार सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ईवीएम वाशिंग मशीन में धुली पुस्तक शुक्रवार को सर्किट हाउस में एआईसीसी के इंचार्ज सह झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को भेंट की गई। इसके बाद इसे विधिवत झारखंड में पठन-पाठन के लिए रिलीज किया गया।दावा किया गया है कि पुस्तक में केंद्र में बैठे सत्ताधारी दल द्वारा चुनाव में ईवीएम मशीन को कथित रूप से हैक करके किस तरह चुनाव को प्रभावित किया जाता है। कथित रूप से सबूत के साथ तथ्यों पर आधारित बहुत ही सटीक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है।इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.