घाटशिला, अप्रैल 16 -- जादूगोड़ा। जेवियर पब्लिक इंग्लिश स्कूल डोरकासाई साईं का सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। इस स्कूल से 108 छात्रों ने परीक्षा दिया जिसमें सभी पास हुए हैं। स्कूल की संचित पात्रा ने 95% अंक लाकर स्कूल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। परमेश्वर हांसदा 93% अंक लाकर सेकंड टॉपर बना। भास्कर गोप 93 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा टॉपर बना। परीक्षा परिणाम बेहतर आने पर स्कूल निदेशक सुनील सिंह ने सभी बच्चों को बधाई दी। साथ ही कहा कि स्कूल में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देना उनलोग की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के छात्रों का परचम यह भी पढ़ें- सीबीएसई 10 वीं बोर्ड परीक्षा में जिला टॉपर बने जेएनवी के तबरेज आलम यह भी पढ़ें- अमन 96 प्रतिशत के साथ बना स्कूल टॉपर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...