रामगढ़, अप्रैल 20 -- गिद्दी निज प्रतिनिधि। रेलीगढ़ा रोड सेल संचालन समिति ने मजदूरों का पैसा का भुगतान को लेकर चार दिन से आंदोलन कर रही है। आंदोलन में शामिल मजदूरों ने बताया मजदूरी का बकाया पैसा का भुगतान नहीं किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। मजदूरों ने बताया कि विधायक के बकाया मजदूरी के पैसा का भुगतान के लिए आश्वासन दिया था। पर विधायक के आश्वासन के बाद भी रोड सेल में लगी 454 गाड़ी का मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। इसलिए जब तक उनका पिछला बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं हो जाता है, वे लोग रोड सेल में गाड़ियों का प्रवेश और कोयला लोडिेंग कार्य नहीं होने देंगे। इस आंदोलन में राजेंद्र गोप, शइद अंसारी, सुंदरलाल बेदिया, मनीष यादव, इस्लाम अंसारी, बहादुर बेदिया, रामकिशन मुर्मू, मनीष किस्कू, युनुस अंसारी, जैनुल अंसारी, चेतन बेदिया, उमेश राम, देवनारायण...