संचार साथी और चक्षु पोर्टल से थमेगा साइबर फ्रॉड
हल्द्वानी, मई 25 -- भूपेश कन्नौजिया , हल्द्वानी। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल, सिम के दुरुपयोग और मोबाइल चोरी की घटनाओं को देखते हुए दूरसंचार विभाग ने आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने सी-डॉट की ओर से विकसित 'संचार साथी' पोर्टल और ऐप का उपयोग करने की सलाह दी है। हल्द्वानी पहुंचे सी-डॉट के वरिष्ठ वैज्ञानिक और तकनीकी ऑफिसर मनीष चौधरी ने 'हिंदुस्तान' अखबार से खास बातचीत पर बताया कि यह ऐप नागरिकों को साइबर स्मार्ट बनाता है। गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध यह ऐप मोबाइल और सिम से जुड़ी समस्याओं के समाधान तथा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने का एक सशक्त माध्यम है। इस ऐप के माध्यम से मोबाइल खोने या चोरी होने पर अपने फोन का आईएमईआई नंबर ब्लॉक कर सकते हैं। इसके बाद उस हैंडसेट में किसी भी कंपनी का सिम काम नहीं करेगा। फोन वापस मिलने पर इसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.