चम्पावत, सितम्बर 8 -- चम्पावत। चम्पावत जिले के नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में वायरलेस नेटवर्क स्थापित किया जाएगा। पहले चरण में स्कूल, आंगनबाड़ी और पटवारी चौकी आदि कनेक्ट किए जाएंगे। इससे आपदा की सूचना संकलन और मॉनिटरिंग में मदद मिल सकेगी। 4.97 करोड़ रुपये से कनेक्टिंग कार्य होगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मंच, बुड़म, ककनई र डांडा आदि गांवों को टनकपुर से पीटूपी वायरलेस कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। इस माह कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...