उरई, अगस्त 20 -- कोंच। संवाददाता कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सरोजनी नायडू पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष सरिता आनंद अग्रवाल ने राजीव गांधी के जीवन और उनके राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिकता और तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उन्होंने युवाओं को देश की ताकत बताते हुए उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।कांग्रेस यह भी पढ़ें- आधुनिक भारत के निर्माता हैं स्व. राजीव गांधी पदाधिकारियों ने कहा कि राजीव...