बरेली, जुलाई 2 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मंगलवार को बरेली में समीक्षा बैठक के दौरान संचारी रोग से जागरूकता और स्कूल चलो अभियान को पूरी ताकत से चलाने का निर्देश दिया था। सीएम के रुख के बाद जिला प्रशासन ने दोनों अभियानों की सफलता के लिए कार्ययोजना बनाई है। नोडल अधिकारियों के जरिए अभियान को सफल किया जाएगा। बरेली में मलेरिया, डेंगू के मरीज अधिक आने के कारण मुख्यमंत्री ने संचारी रोग अभियान को गंभीरता से चलाने का निर्देश दिया था। डीएम ने बताया कि संचारी रोगों से जागरूकता अभियान एक जुलाई से शुरू हो चुका है। इसको सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी बनाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Hathras News: रैली के माध्यम से दिया संचारी रोग से बचाव का संदेश अभियान को सफल बनाने के लिए हर ब्लॉक में एक साथ जागरूकता रैली निकाली जाएगी। अभियान में शामिल सभी 12 विभाग...