श्रावस्ती, मार्च 28 -- जमुनहा, संवाददाता। ब्लाक संसाधन केंद्र जमुनहा में शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। खंड शिक्षाधिकारी राज किशोर ने कहा कि जिले में संचारी रोगों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। वहीं 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान का भी संचालन होगा। चिकित्साधिकारी डा दिवाकर सिंह ने कार्यशाला में प्रतिभागियों को संचारी रोगों जैसे- डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस आदि की रोकथाम, पहचान व उपचार के बारे में जानकारी दी। साथ ही दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर सर्वेक्षण, बुखार के रोगियों की पहचान, साफ-सफाई व जन-जागरूकता गतिविधियों के बारे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.