औरैया, मार्च 24 -- औरैया, संवाददाता। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए तहसील स्तर पर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधोहस्ताक्षरी द्वारा की गई, जिसमें चिकित्सा, पशु चिकित्सा, बेसिक शिक्षा तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में बताया गया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक तथा दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों के लक्षण, बचाव के उपाय और उपचार के प्रति जागरूक किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अभियान को प्रभावी ढंग से चलाते हुए अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता पहुंचाई जाए, ताकि संचारी रोगों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...