बलरामपुर, अप्रैल 2 -- ललिया संवाददाता। संक्रामक बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला एवं अधीक्षक डॉ. रजत शुक्ला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान संचारी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में जाकर लोगों को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार एवं क्षय रोग जैसी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करेगा। अधीक्षक डॉ. रजत शुक्ला ने बताया कि दस्तक अभियान के तहत आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित मरीजों, कुपोषित बच्चों तथा संक्रामक रोगों के लक्षण वाले व्यक्तियों ...