बहराइच, मार्च 29 -- तेजवापुर, संवाददाता। तेजवापुर ब्लॉक परिसर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर बीडीओ सुरेश प्रसाद गौतम की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बीडीओ ने कहा कि एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान को पूरी गंभीरता और समन्वय के साथ संचालित किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि गांव-गांव जाकर लोगों की जांच, दवा वितरण और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं, ताकि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी संक्रामक बीमारियों की रोकथाम समय रहते की जा सके। पंचायत विभाग को साफ-सफाई, नालियों की नियमित सफाई तथा जलभराव की समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। साथ ही एंटी-लार्वा दवाओं के छिड़काव को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। शिक्षा विभाग को स्कूलों के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों को जागरूक क...