मुजफ्फर नगर, मार्च 29 -- खतौली। शनिवार को तहसील में उपजिलाधिकारी ललित कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में तहसील/ब्लॉक टास्क फ़ोर्स के गठन के साथ साथ बैठक का आयोजन ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीश कुमार सिंह द्वारा कराया गया, जिसमे समस्त विभागों के अधिकारियों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। डा अवनीश कुमार ने बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का प्रथम चरण 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। यह अभियान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग (नोडल विभाग) के साथ नगर विकास, पंचायती राज, पशुपालन, कृषि, महिला एवं बाल विकास, स्वच्छ भारत मिशन तथा शिक्षा विभाग समन्वित रूप से कार्य करते हैं। अभियान के अंतर्गत वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के साथ-साथ व्यापक जनजागरूकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.