मिर्जापुर, अप्रैल 3 -- हलिया हिन्दुस्तान संवाद। संचारी रोग नियंत्रण के लिए 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को बीसीपीएम अनिल कुमार ने आशा कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया।आशा कार्यकत्रियों को संचारी रोगों के लक्षण, पहचान और समय पर उपचार के संबंध में जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में साफ सफाई, जल भराव रोकने और मच्छर जनित रोगों से बचाव के उपायों पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण के बाद बीसीपीएम ने आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया जांच किट वितरित किया। जिससे गांव स्तर पर ही मलेरिया बुखार के संदिग्ध मरीजों की तत्काल जांच संभव होगी और उन्हें समय रहते उचित उपचार मिल सकेगा। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने कहा कि अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता घर घ...