बांदा, जून 22 -- बांदा। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को लेकर अंतर-विभागीय समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी अमित कुमार आसेरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अभियान को जनपद स्तर पर सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह एक बहु-विभागीय अभियान है, जिसमें सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को नोडल विभाग के रूप में अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में पंचायती राज, ग्राम्य विकास, नगर विकास, नगर पालिका, नगर पंचायत, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, कृषि एवं उद्यान विभाग को अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप ...