गाज़ियाबाद, अगस्त 1 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को 10 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अब 10 अगस्त तक जनजागरूकता, साफ-सफाई और रोगों की रोकथाम का अभियान चलेगा। एक जुलाई से 31 जुलाई तक चले अभियान में विभिन्न सरकारी विभागों ने व्यापक अभियान चलाया। संचारी रोग अभियान के नोडल अधिकारी डा. आरके गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश पर अभियन को 10 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है। साफ-सफाई और जागरूकता का कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...