भदोही, मई 4 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। एक माह तक चले संचारी रोग नियंत्रण अभियान में कुल आशाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा कुल 546 ग्राम पंचायतों में घर-घर दस्तक दी गई। अभियान में कुल दो लाख 96 हजार 504 घरों में दस्तक देकर संक्रामक रोगी की खोज की गई। इसमें कुल 193 बुखार से पीड़ित रोगी मिले। इन रोगियों में मलेरिया जांच कराई गई तो समस्त रिपोर्ट निगेटिव आया। मलेरिया रिपोर्ट नेगिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। जबकि तीन लोगों में क्षय रोग का लक्षण मिला। इन मरीजों की जांच कराते हुए इलाज शुरू करा दी गई।

अभियान की जानकारी जिला मलेरिया अधिकारी रामआसरे पाल ने बताया कि एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हुआ। कुल 546 ग्राम पंचायतों में 1492 आशाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लगाया गया था। टीम द्वारा कुल दो लाख 96504 घ्रों ...