मिर्जापुर, अप्रैल 3 -- मिर्जापुर, संवाददाता। गांवों में एक से तीस अप्रैल तक चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुक्रवार को जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार,अपर जिला पंचायत राज अधिकारी एवं संचारी अभियान के पंचायती राज के नोडल अधिकारी विकास खंड सिटी की ग्राम पंचायत लोहंदी कला और नकहरा का औचक निरीक्षण किया। संचारी अभियान से संबंधित कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का स्थलीय सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान कार्य के प्रति लापरवाही सामने आने पर डीपीआरओ ने संबंधित सफाई कर्मचारियों का दो दिनों का वेतन काटने के निर्देश दिया गया। साथ ही ग्रामप्रधान,ग्राम विकास अधिकारी और एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टी करण मांगा गया है। डीपीआरओ के निरीक्षण में कार्यस्थल पर स्वीकृत कार्य योजना उपलब्ध नहीं था। दोनों अधिकारियों के कार्य योजना...