संचारी रोग नियंत्रण अभियान में छात्रों ने ली शपथ
श्रावस्ती, जुलाई 1 -- श्रावस्ती। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं वेक्टर जनित रोग दस्तक अभियान के तहत बुधवार को राजकीय इण्टर कॉलेज इकौना में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह प्रार्थना सभा के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य तौकीर अहमद तथा शिक्षकों ने सभी छात्रों को संचारी रोगों (जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और इंसेफेलाइटिस) के खतरों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि बरसात के मौसम में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए सभी अपने घरों और स्कूल के आसपास पानी न जमा होने दें। इस दौरान छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि सभी लोग फुल आस्तीन के कपड़ों का प्रयोग करे, कूलर, गमलों, पुराने टायरों और गड्ढों में पानी इकट्ठा न होने दें। यह भी पढ़ें- विशेष संचारी रोग नियंत्रण अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.