बागपत, अप्रैल 2 -- बागपत। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गुरुवार को अधिकारियों ने गौरीपुर जवाहरनगर और सिसाना गांव में सफाई अभियान चलाया। अधिकारियों ने हाईवे पर झाड़ू लगाई और कूड़ा उठाया। लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया गया। डीपीआरओ रमेश चंद गुप्ता ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सफाई कराई जा रही है। सीडीओ अनिल कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों ने सिसाना और गौरीपुर जवाहरनगर गांव में हाईवे पर सफाई की। इसके अलावा हाईवे पर बने नाले पर ही पशु पालकों ने उपले पाथ दिए थे जिन्हें हटवाया गया है। निर्देश दिए कि अन्य स्थान पर उपले न पाथे। कूड़ा भी निर्धारित स्थानों पर डाला जाए। हाईवे से कूड़ा उठाकर निर्धारित स्थानों पर डाला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...