कौशाम्बी, मार्च 24 -- सिराथू ब्लॉक परिसर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी भवेश कुमार शुक्ल ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने किया। बैठक में बताया गया कि एक से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत आशा कार्यकत्रियां घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के लक्षण और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करेंगी। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि स्वच्छता, साफ पेयजल और मच्छर जनित रोगों से बचाव के उपाय अपनाकर ही डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, दिमागी बुखार, क्षय रोग और कुष्ठ जैसे रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। वहीं डॉ. अरुण...