बलरामपुर, जून 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। बैठक में आगामी एक से 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्ययोजना बनाकर अभियान का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सभी विभागों को मिलकर साफ-सफाई, जल निकासी, धुआं छिड़काव, एंटी लार्वा दवा छिड़काव, शुद्ध पेयजल उपलब्धता के साथ जनजागरूकता कार्यक्रमों को समयबद्ध ढंग से संचालित करना होगा। यह भी पढ़ें- संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर प्रशासन अलर्ट बैठक में नियमित टीकाकरण, मातृ मृत्यु समीक्षा, गुणवत्...