लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाईकुंआ में एक व्यापक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई गई। रैली में विद्यालय के बच्चों, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में जागरूकता संदेशों से लिखीं तख्तियां लेकर निकले बच्चों ने पूरे गांव में भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता अपनाने, साफ पानी पीने, आसपास गंदगी न फैलाने और मच्छरों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को बताया कि संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि से बचाव के लिए साफ-सफाई बेहद जरूरी है। घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। नियमित रूप से सफाई करें और जरू...