पीलीभीत, अप्रैल 2 -- पीलीभीत। एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान का शुभारंभ सीएमओ डा.आलोक कुमार ने किया। इस दौरान कर्मियों को शपथ दिला कर वाहनों को रवाना किया गया। सभी आयुष्मान आरोग्य मंन्दिरों पर तैनात सीएचओ ने स्कूली बच्चों को जनजागरुकता रैली में जानकारियां दीं। बताया कि साफ सफाई जरूरी है। जल भराव समाप्त करने, उथले हैंड पंप का चिन्हिकरण, इण्डिया मार्का दो हैंडपंप की मरम्मत, झाड़ियों की कटाई आदि के महत्व को बताया। प्रत्येक विद्यालय में नोडल अध्यापक नामित किया गया है। इस मौके पर पोस्टर प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी होंगी। चूहा एवं छछूंदर आदि के नियंत्रण के बारे में भी बताया गया। पशुपालन विभाग द्वारा सूकर पालकों के संवेदीकरण हेतु गोष्ठियां आयोजित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.