लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- बुधवार को जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। कलेक्ट्रेट से डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने रैली में मौजूद प्रशिक्षु एएनएम शिल्पी को कैंची सौंपकर फीता काटवाया और अभियान की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता और एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में जन जागरूकता रैली और वेक्टर कंट्रोल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा उक्त का त्वरित एवं सही उपचार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने कहा कि संचारी रोगों व दिमागी बुखार के खिलाफ यह सिर्फ अभियान नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य के लिए जनजागरुकता की लड़ाई है। राज्य सरकार इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। दस्तक अभ...