औरैया, अप्रैल 17 -- औरैया, संवाददाता। कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में संचारी रोग अभियान की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कार्य में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के वेतन पर रोक लगाई जाएगी। डीएम ने सभी एडीओ पंचायत को निर्देश दिए कि गांवों में झाड़ियों की सफाई, नालियों की नियमित सफाई, जलभराव का निस्तारण, हैंडपंपों की स्थिति सुधारने और फॉगिंग जैसे कार्यों को शत-प्रतिशत पूरा कराना सुनिश्चित करें। साथ ही रोजाना पांच गांवों का निरीक्षण कर फोटो सहित रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए। यह भी पढ़ें- जिले में दवाओं की रहे पर्याप्त उपलब्धता: डीसी बैठक में टीडी/डीपीटी टीकाकरण अभियान की भी समीक्षा की गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.