नोएडा, अप्रैल 2 -- नोएडा। संचारी रोग अभियान के तहत भी लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे, ताकि दो हफ्ते से पहले यह काम हो सके। करीब दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी कम ही लाभार्थी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए शिविर व स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग को 15 अप्रैल तक लगभग 40 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने हैं। निर्धारित तिथि तक शिविर लगाकर भी इतने अधिक कार्ड बनाने में दिक्कत आएगी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने संचारी और दस्तक अभियान की मदद ली है। दोनों अभियान में स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों की पहचान करते हैं। इसी क्रम में आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों से भी संपर्क कर उनके कार्ड बनाने की तैयारी है। वहीं मार्च के अंतिम हफ्ते में भी सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय और कलेक्ट्रेट में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए गए थे। आयुष्...