कौशाम्बी, जून 19 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में शुक्रवार को पल्स पोलियो एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बीपीएम, डब्लूएचओ एवं यूनिसेफ समन्वयकों तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान के सफल संचालन संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि 28 जून से पांच जुलाई तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। इसके लिए घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। वहीं एक जुलाई से पूरे माह संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत लोगों को स्वच्छता, साफ-सफाई और मच्छरजनित रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह ...