मेरठ, जुलाई 2 -- संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ ग्राम सेत कुआं ब्लॉक खरखौदा प्राथमिक मॉडल विद्यालय में बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, जिलााधिकारी डॉ. वीके सिंह, सीडीओ नूपर गोयल, सीएमओ डॉ. रामप्रसाद रहे। सीएमओ ने कहा कि एक महीने चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान में घर के कूलर, गमलों या छत पर कबाड़ में पानी जमा न होने दें। लापरवाही होने पर घर में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का लार्वा पलने का खतरा है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो पूरे जुलाई महीने गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले जाकर लोगों को सचेत करेंगे।जिला यह भी पढ़ें- Hapur News: जनपद में संचारी रोग नियंत्रण माह शुरू मलेरिया अधिकारी सत्यप्रकाश ने कहा कि डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियां हमारी खुद की...