प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 14 -- प्रतापगढ़। विशेष संचारी रोग, दस्तक एवं डेंगू रोधी अभियान के तहत मंगलवार को जिला मलेरिया अधिकारी राजेश पांडेय ने शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जागरूकता बैठक की। जिसमें रोगों से बचाव के उपाय बताया गया। इसमें हाथों की सफाई के तरीके, मच्छरों को घरों और आसपास से भगाने के लिए लेवेंडर ,सिट्रोनेला लेमनग्रास, तुलसी और गेंदा के पौधे लगाने और मच्छरों के लार्वा नष्ट करने के तरीके समझाए। इस दौरान डीएमओ के अलावा सहायक मलेरिया अधिकारी जयसिंह सोनकर, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक संतोष कुमार, प्रधानाचार्य गीता मैम तथा अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...