संचारी रोगों से बचाव के लिए चलाएं जागरूकता अभियान
सुल्तानपुर, जून 9 -- दोस्तपुर, संवाददाता। ब्लॉक सभागार में आशा, आंगनबाड़ी एवं एएनएम कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक आयोजित हुई, जिसमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने, टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन, परिवार नियोजन तथा संचारी रोग नियंत्रण की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में खंड विकास अधिकारी बीसी त्रिवेदी, सीडीपीओ राहुल त्रिपाठी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजीत यादव, बीपीएम एवं यूनिसेफ के जिला समन्वयक सहित स्वास्थ्य एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, हाई रिस्क गर्भवतियों की पहचान तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी, ई-कवच पोर्टल पर पंजीकरण, परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता तथा डेंगू, मलेरिया समेत संचारी रोगों से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.