बाराबंकी, जून 24 -- बाराबंकी, संवाददाता। आगामी जुलाई माह में संचालित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान की तैयारियों की समीक्षा डीएम ईशान प्रताप सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा अभियान के सफल संचालन के लिए की जा रही तैयारियों पर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को क्षेत्रीय भ्रमण बढ़ाने, रोग नियंत्रण गतिविधियों की नियमित निगरानी करने तथा जनसामान्य को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत राज विभाग व नगर निकायों को सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने, नालियों की नियमित सफाई, जलभराव वाले स्थलों की पहचान तथा स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को अभियान के रूप में संच...